मई में भारत में लगेगा लॉकडाउन, एक-एक दिन में मिलेंगे 50-50 हजार नए मरीज? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन हजारों नए मरीजों की पहचान हो रही है। आज भी पूरे देश में 10 हजार के करीब नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 60 हजार के पार हो गया है। लोगों को अब चिंता सताने लगी है कि क्या देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के अफवाहे भी फैलाए जा रहे हैं। कई यू-ट्यूब चैनल लॉकडाउन को लेकर खबरें भी फैलाई जा रही है और दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के कारण मई में भारत में लॉकडाउन लगेगा।

वायरल हो रहे इस खबर को पीआईबी फैक्ट ने जांच पड़ताल की है। जिसमें पता चला है कि ये दावा पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि Daily Trending News’ नामक You Tube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने के कारण मई में भारत में लॉकडाउन लगेगा। PIB Fact Check में यह दावा फ़र्ज़ी पाया गया है। कृपया फ़र्ज़ी खबरों से सावधान/सतर्क रहे एवं ऐसी खबरों को आगे साझा न करें।

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,111 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,27,226 हो चुकी है। वहीं कोरोना संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 60,313 पर पहुंच गयी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |