ट्रेन का स्टॉपेज मिलने पर उद्घाटन कार्यक्रम में जुटे भाजपा-कांगेस के नेता, श्रेय लेने की राजनीति पर छिड़ी बहस

कोरिया। दो दिन पहले मनेंद्रगढ़ में अनूपपुर चिरमिरी स्पेशल ट्रेन का स्टापेज शुरू किया गया। इसके दुबारा स्टापेज शुरू होने को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने श्रेय भी लिया। सोशल मीडिया में छिड़ी चर्चा में भाजपा नेताओं ने जहा इसे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के रेल मंत्री से मिलने का प्रयास बताया, तो कांग्रेस नेताओं ने मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल द्वारा किये गए प्रदर्शन और लिखे गए पत्र का परिणाम कहा।

लोकार्पण के दौरान भी दोनों दलों के नेताओ ने नारेबाजी की। वैसे कोरोनाकाल के समय बंद की गई इस ट्रेन का पुनः परिचालन तेईस जुलाई को करीब नौ महीने पहले किया गया था। कोविडकाल के पहले तक इसका स्टापेज मनेंद्रगढ़ में ट्रेन के शुरू होने से रहा है, लेकिन बाद में स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू होने पर स्टापेज प्रमुख स्टेशन मनेंद्रगढ़ में नहीं दिया गया। इसे लेकर इलाके के लोगो मे भारी नाराजगी थी। लगातार की जा रही मांग के बाद अब स्टापेज हो सका है, जिसे लेकर श्रेय जारी है।

स्टापेज को लेकर जहा विधायक विनय जायसवाल ने देश का पहला अनोखे तरह का लोकार्पण बताया है और पीएम मोदी को इसके लिए बधाई दी है। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने रेलवे पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्टापेज को सामूहिक प्रयास कहा है। जिस पर मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि इसमे श्रेय लेने वाली बात ही नही है सब जानते है कि रेल केंद्र सरकार के अधीन है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |