छत्तीसगढ़ का अनोखा गांव, जहां हर एक घर से व्यक्ति है सरकारी नौकरी में

धमतरी। प्रदेश नहीं देश का है ये सबसे अनूठा गांव जहां जन्म लेना किस्मत की बात मानी जाती । अब इस गांव को मिला वरदान है या फिर चमत्कार ही कहे, लेकिन हकीकत तो यही है कि इस गांव के हर घर में एक व्यक्ति सरकारी साहब है। महज 425 परिवार वाले इस गांव के हर घर से एक या दो लोग या तो सरकारी अफसर है या फिर सरकारी कर्मचारी, जो इस गांव की पहचान है और पूरे इलाके में इस गांव का एक अलग ही रूतबा है।

हम बात कर रहे है जिले के सिहावा अंचल मे बसा हुआ गांव भुरसीडोंगरी का जिसे घोर नक्सल प्रभावित गांव माना जाता है। दरअसल, नगरी सिहावा का ये आदिवासी इलाका है जहां सबसे ज्यादा गरीब तबके के लोग रहते है और ज्यादातर लोग रोजी मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते है। ऐसे में इलाके के भुरसीडोगरी गांव पूरे जिले और देश के लिये एक मिशाल है। जो ऐसे क्षेत्र में बसे होने के बाद भी शिक्षा से नाता नहीं तोडा और ज्ञान का दिपक जलाकर अपने जीवन में उजाला भर रहे हैं। अब जरा नौकरी के आंकड़ों पर गौर फरमाईये.. इस गांव में अगर प्राचार्य, हेडमास्टर या फिर शिक्षक की बात करें तो उनकी संख्या 297 हैं, वही 106 लोग ऐसे हैं जो पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे हैं।

इस गांव के 50 ऐसे लोग हैं जो प्रदेश में शीर्ष पदों पर बैठे हैं, जो या तो अपर कलेक्टर, कोई प्रचार्य या फिर सेना में है। इस गांव के ज्यादातर लोग या तो शिक्षा विभाग में हैं या फिर सेना में और गांव के सभी नौकरीपेशा लोग गांव मे कम से कम एक बार दिवाली के त्योहार पर जरूर आते है। वे भले ही देश के कोई भी कोने में हो। बहरहाल इस गांव से दूसरे गांव को सीख लेना चाहिए, जिसने शिक्षा का अलख जगा कर पूरे देश के सामने एक नई मिशाल पेश की है। गांव की इस खासियत को लेकर हर कोई तारिफ करते नहीं थक रहे है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |