एक साथ 3000 से अधिक कैदियों को रिहा करेगी यहां की सरकार, इस वजह से लिया चौंकाने वाला फैसला

बैंकॉक म्यांमा की सैन्य सरकार ने पारंपरिक चंद्र नववर्ष की छुट्टियों के मौके पर 3,000 से अधिक कैदियों को रिहा करने का सोमवार को फैसला किया। बहरहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जिन कैदियों को रिहा किया जाएगा क्या उनमें सैन्य शासन का विरोध करने के लिए जेल में बंद हजारों राजनीतिक कैदी भी शामिल हैं।

सरकारी एमआरटीवी ने बताया कि 2021 में सेना द्वारा सत्ता कब्जाने के बाद बनायी गयी स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल ने 3,113 कैदियों को माफी दे दी है जिनमें 98 विदेशी कैदियों को प्रत्यर्पित किया जाएगा। देश में प्रमुख अवसरों पर बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा करना आम है।

 यांगून की इनसीन प्रिजन के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि देश की सबसे बड़ी जेल से कितने लोगों को रिहा किया जाएगा और उनकी पहचान अभी मालूम नहीं है। सोमवार से कैदियों को रिहा किए जाने की उम्मीद है। एक स्वतंत्र संगठन ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ के अनुसार, बुधवार तक म्यांमा की पूर्व असैन्य नेता आंग सान सूकी समेत करीब 17,460 राजनीतिक कैदी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |