मक्सी में कांग्रेस की बेठक, पूर्व सीएम के कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा बनाई,मंडलम ओर सेक्टर पदाधिकारियों की सूची का भी हुआ वाचन
मक्सी,
आने वाली 20 अप्रैल को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का शाजापुर जिले का दौरा है वह मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों से शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में चर्चा करेंगे इन्हीं तैयारी को लेकर मक्सी पटेल मार्केट में विधायक प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल के नेतृत्व में मक्सी क्षेत्र के मंडलम और सेक्टर के अध्यक्ष सदस्यों की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सम्मिलित हुए और विचार विमर्श किया साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्य और वर्तमान में किस प्रकार से सत्ताधारी दल की योजनाओं की विफलताओं के बारे में काम करना है के बारे में प्रकाश डाला इस दौरान कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पाटीदार कांग्रेस नेता शैलेंद्र श्रीमाल,प्रकाश जैन रमेश सेठ चंदर सिंह पटेल, विकास गोयल जितेंद्र उर्फ जीतू गुर्जर ,प्रतीक मेहता, राम भरोसे डेयरी वाले आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमें बूथ पर मजबूती के साथ काम करना हे और 20 तारीख को शाजापुर जिले के दौरे पर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ सम्मिलित होना है
कार्यक्रम में मंडलम और सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की सूची कक वाचन भी किया गया। खबर में देखे मंडलम ओर सेक्टर पदाधिकारियों की सूची








