कलेक्टर का शुजालपुर दौरा,उपार्जन केन्द्र पर अव्यवस्था देख नाराज हुए, सुधार के निर्देश दिए

शुजालपुर क्षेत्र के दीप तारा वेयरहाउस में प्राथमिक कृषि साख संस्था मोहम्मद खेड़ा द्वारा समर्थन मूल्य की जा रही खरीदी में अव्यवस्था देख कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह को दिए।

कलेक्टर श्री जैन ने आज रणोगंज क्षेत्र स्थित दीप तारा वेयरहाउस पर समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए बने उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया था। यहाँ खरीदी के दौरान अनेक अव्यवस्थाएं पाई गई थी। किसानों द्वारा खरीदी में अनावश्यक विलम्ब करने, केवल दो तौल काटे होने, समय पर खरीदी शुरू नहीं करने, सेंपल के नाम पर दो से ढाई किलोग्राम गेंहू लेने आदि की शिकायत की। कलेक्टर श्री जैन ने खरीदी करने वाली संस्था को निर्देश दिए कि वे व्यवस्थाओ में तत्काल सुधार लाये। व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उपार्जन केन्द्र अन्य जगह पर स्थानान्तरित कर दिया जायेगा। उपार्जन केन्द्र पर तत्काल 10 तौल कांटे लगाये। ख़रीदी प्रातः8.00 बजे से शुरू करें। तौल करने की गति बढ़ाए। कर्मचारियों एवं हम्मालों को परिचय पत्र भी दे। वेयरहाउस पर सीढ़िया बनाये। किसानों के लिए उपार्जन केंद्र पर मूलभूत प्राथमिक सुविधाओं की व्यवस्था करें। अनुविभागीय अधिकारी देखे कि वेयर हाउस का निर्माण स्वीकृत नक्शे अनुसार हुआ है कि नहीं। ट्रेक्टर ट्रालियों को खड़े रखने एवं आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान रखें।

इस दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री मनोज शुक्ला भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |