Breaking , शुजालपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह – कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, तैयारियां शुरू

शाजापुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 20 को शुजालपुर रहेंगे जहां वे कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में शुजालपुर विधानसभा के मंडलम, सेक्टर नगरपालिका, नगरपरिषद, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर आगामी रणनीति व विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। श्री सिंह 19 को शुजालपुर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंह ने सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उज्जैन ▪️थाना जीवाजीगंज पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपीयो व एक बाल अपचारी को 48 घंटे में लिया हिरासत में। ▪️कुल 1,12,000 रू नगदी किए आरोपियों व बाल अपचारी से बरामद।     |     उज्जैन ▪️थाना महाकाल पुलिस ने मादक पदार्थ (स्मैक) का विक्रय करने वाला एक आरोपी को किया गिरफ्तार।     |     उज्जैन ▪️थाना इंगोरिया पुलिस ने जिला बदर बदमाश को 01 पिस्टल व राऊण्ड सहित किया गिरफ्तार। ▪️आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कुल 07 अपराध पंजीबद्ध।     |     99 प्रतिशत मतदान करवाने वाले बूथ अवेयरनेस ग्रुप(बीएजी) को मिलेगा 10 हजार रूपये का नगद पुरस्‍कार-श्री जैन     |     कुल 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नाम निर्देशन पत्र, अंतिम दिन प्राप्त हुए 10 नाम निर्देशन पत्र     |     खजुराहो लोकसभा सीट पर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, देखिए तैयारियां     |     MP में 10th और 12th का रिजल्ट जारी, दसवीं में अनुष्का और 12वीं में जयंत यादव ने किया टॉप…     |     सीहोर में दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला…     |     महुआ बीन रही थी महिला ,भालू ने अचानक कर दिया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हुई मौत..     |     घर पर चाहती हैं पार्लर जैसा ग्लो तो आलू का ऐसे करें इस्तेमाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें