कोलार में कल रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, यहीं की थी ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को कर्नाटक के कोलार में पार्टी की एक रैली को संबोधित करेंगे। यह वही स्थान है, जहां उन्होंने ‘‘मोदी उपनाम” को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया था। कांग्रेस की राज्य इकाई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व अध्यक्ष राहुल रविवार सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे और वहां से कोलार जाएंगे, जहां वह पार्टी द्वारा आयोजित ‘जय भारत’ रैली को संबोधित करेंगे।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना
राहुल शाम को बेंगलुरु में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यालय के पास 750 लोगों के बैठने की क्षमता वाले नवनिर्मित ‘इंदिरा गांधी भवन’ सभागार एवं कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, केपीसीसी प्रमुख डी के शिवकुमार, विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के हिस्सा लेने की संभावना है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि यह रैली पहले पांच अप्रैल को होनी थी, जिसे बाद में चुनाव की तैयारी, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और अन्य कारणों से पहले नौ अप्रैल और फिर 16 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था। सूरत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने 23 मार्च को कांग्रेस नेता को 2019 में एक चुनावी रैली के दौरान की गई उनकी टिप्पणी “सभी चोरों का मोदी उपनाम कैसे हो सकता है” के लिए दोषी ठहराते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई थी।

यहां की थी ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी
अदालत के इस फैसले के बाद वायनाड से सांसद चुने गए राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। राहुल ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अप्रैल, 2019 में कोलार में यह टिप्पणी की थी। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का रविवार का दौरा पार्टी के लिए अहम है। सिद्धरमैया ने अपनी दूसरी सीट के रूप में कोलार से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। उन्हें मैसूर जिले के वरुणा से पहले ही मैदान में उतारा जा चुका है। कोलार सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |