कलम थामने की उम्र में परिवार का बोझ उठा रही मासूम, ऐसे निभा रही बेटी होने का फर्ज

 राजिम। गरियाबंद के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोरिदखुर्द निवासी दया राम भुंजिया अपने 3 सदस्य के परिवार के साथ तंग व बदहाल जिंदगी जीने मजबूर है। परिवार का मुखिया दयाराम शारीरिक रूप से कमजोर है। ठीक से चलना तो दूर खड़े भी नहीं हो सकता। विडम्बना यह है कि उसकी पत्नी द्रोपती एक बड़ी बीमारी से ग्रसित होने के चलते चल फिर नहीं पाती। उसे गोद मे उठाकर नियमित दिनचर्या कराई जाती है।

नहीं मिल रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

बेबस मां व लाचार पिता की तबियत खराब होने के बाद उसकी 15 वर्ष की बेटी लोकेश्वरी कक्षा 7 वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर माता -पिता की देखरेख करने के साथ ही घरेलू काम करने के बाद बाहर काम पर जाती है, तब कही जाकर माता-पिता व पूरे परिवार के भोजन की व्यवस्था हो पाती है। इतना सब होने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बेबस परिवार को मिलता नजर नहीं आ रहा है। परिवार की माली हालत खराब होने व बीमार माता-पिता की लाचारी देख किशोरी बालिका का आगे की पढ़ाई करना सिर्फ सपना बन कर रह गया है।

लोकेश्वरी से चर्चा करने पर वह आगे पढ़ाई कर बड़ी होकर टीचर बनने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही गरीब व बेबस परिवार ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार भी लगायी है। वही इस पूरे मामले में प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आशीष अनुपम टोप्पो का कहना है कि प्रशासन के द्वारा लाचार माता-पिता का इलाज कराया जायेगा, बच्ची को अच्छी शिक्षा दी जायेगी ताकि उसकी शिक्षिका बनने का सपना पूरा हो सके साथ ही परिवार की हर सम्भव मदद भी की जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |