प्रयागराज: एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असर और शूटर गुलाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। प्रयागराज पुलिस असद औऱ गुलाम के शवक को लेकर कब्रिस्तान पहुंची। हालात को देखते हुए असद के घर और कब्रिस्तान में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सुरक्षा के बीच शनिवार को असद और गुलाम की लाश को प्रयागराज लाया गया। बताया गया कि दोनों की लाश को सीधे कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। सुरक्षा कारणों से सीधे उनके लाश को कब्रिस्तान ले जाया गया। अतीक के घर के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
प्रयागराज, एसपी क्राइम, सतीश चंद्र ने बताया कि आज असद को दफनाया जाएगा। हम उनके घर पर तैनात हैं। मोहल्ले और कब्रिस्तान में फोर्स लगाई गई है। हम शांतिपूर्वक सभी विधि को कराएंगे। परिवार के जो भी लोग आएंगे उन्हें अनुमति दी जाएगी।
बता दें कि गुरुवार को झांसी पुलिस की टीम ने असद और गुलाम की घेराबबंदी कर एनकाउंटर कर दिया था। इस घटना में दोनों की मौत हो गई थी। पोस्टमर्टम में इस बात का खुलासा हुआ कि असद को दो गोली लगी थी और गुलाम को एक ही गोली लगी है।