Sahara India Refund News : निवेशकों के लिए Good News! इस दिन में आएगा सहारा इंडिया का पैसा, प्रथम चरण में इन निवेशकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। सहारा समूह की कंपनियों में पैसे लगाने वालों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बादकुछ दिन पूर्व कहा कि सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को उनका पैसा नौ माह में लौटाया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि 5,000 करोड़ रुपये की राशि को सहारा-सेबी रिफंड खाते से केंद्रीय पंजीयक को स्थानांतरित किया जाए।

न्यायालय ने केंद्र सरकार की वह याचिका स्वीकार कर ली जिसमें जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए सहारा समूह द्वारा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए गए 24,000 करोड़ रुपये में से 5,000 करोड़ रुपये केंद्रीय पंजीयक को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था।

सहारा इंडिया की क्रेडिट सोसाइटी के रिफंड के लिए अभी सरकार द्वारा करीब 5000 करोड़ रूपये मांगे गए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अब इस फैसले पर अपना आदेश सुना दिया है वही सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार पहले फेज में सहकारीता मंत्रालय सत्यापित हुए करीब 1,22,000 जमाकर्ताओं एवं निवेशकों को भुगतान मिलने वाला है।

अगर आपका भी पैसा सहारा इंडिया की क्रेडिट सोसाइटी में फसा है और आप अगर अपना पैसा क्लेम करना चाहते है तो आप सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ़ कोआपरेटिव सोसाइटी नई दिल्ली पर आपकी शिकायत प्रस्तुत कर अपने पैसे की मांग कर सकते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देवास और उज्जैन रोड पर बने एसएसटी चेक पाईंट का निरीक्षण     |     मुजफ्फरपुर: घर पर चल रहा था मां का श्राद्ध, छोटा भाई बना हैवान… बड़े भाई को काटकर नदी में फेंका     |     मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED को भी स्टेटस रिपोर्ट में देरी पर लगाई फटकार     |     संदेशखाली, भूपतिनगर के बाद अब रामनवमी में हिंसा, लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में क्यों मचा बवाल?     |     चुनाव चिह्न के साथ बार कोड देने का सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव, ECI का इनकार, फैसला सुरक्षित     |     जब बीहड़ में बैठा डकैत ददुआ तय करता था कौन बनेगा सांसद, विधायक और प्रधान     |     उज्जैन कलेक्टर द्वारा बड़ी कार्यवाही, जिले के 16 निजी स्कूलों पर 2-2 लाख रु. का जुर्माना अधिरोपित     |     लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..     |     पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में झुलसे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, केमिकल मिक्सिंग के समय हुआ था ब्लास्ट..     |     होइए वही जो राम रचि राखा… कैसरगंज से टिकट के सवाल पर बोले बृजभूषण शरण सिंह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें