जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर अमित शाह ने की हाई-लेवल बैठक, NSA डोभाल भी रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की समीक्षा की और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने संबंधी नीति के प्रति केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराया। शाह ने अगले महीने श्रीनगर में होने वाली G-20 बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी संबंधित एजेंसियों को बैठक के सफल आयोजन के लिए समन्वय से काम करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार सुरक्षा समीक्षा बैठक में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

शाह ने बैठक में सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। गृह मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ कतई सहन नहीं करने संबंधी नीति (जीरो टॉलरेंस) के प्रति मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प को दोहराया। शाह ने जम्मू-कश्मीर में क्षेत्र को प्राथमिकता देने वाली योजना, आतंकवाद के प्रति कतई सहन नहीं करने की नीति और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीमा पार घुसपैठ में कमी और कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

भारत मई में श्रीनगर में G-20 पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक की मेजबानी करेगा। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) दिलबाग सिंह ने 6 अप्रैल को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन यह कम हो रहा है क्योंकि आतंकवादियों की संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 30 मार्च को एक संदिग्ध IED विस्फोट से जमीन में गहरा गड्ढा हो गया था। पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में निशाना बनाकर कई हत्याएं हुई हैं।

सरकार ने संसद को बताया था कि संविधान के अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अगस्त, 2019 से जुलाई 2022 तक संघ शासित प्रदेश में पांच कश्मीरी पंडितों और 16 अन्य हिन्दुओं एवं सिखों सहित 118 आम नागरिक मारे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक में शामिल होने वालों में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, DGP दिलबाग सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |