2024 के लिए खाली नहीं है प्रधानमंत्री पद, विपक्षी नेताओं के साथ नीतीश की बैठक केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज

पटना, 13 अप्रैल । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं के साथ हुई मुलाकात पर कटाक्ष करते हुये केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में 2024 के लिए प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है।

पटना के महेंद्रुघाट स्थित रेलवे परिसर में आयोजित एक रोजगार मेले के अवसर पर गिरिराज ने कहा, ‘‘हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। लेकिन, लोगों को पता होना चाहिए कि 2024 के लिए प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री रोजगार पैदा करने और देश को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों को विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

इस रोजगार मेले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया और विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित करीब 71000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की थी, बाद में दोनों नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे।

नीतीश का नाम लिये बगैर गिरिराज ने कटाक्ष करते हुये कहा, ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग रोजगार देने के बारे में सोच भी नहीं सकते।’’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |