भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व डिप्टी सीएम ने थामा कांग्रेस का दामन, इस वजह से दिया था पार्टी से इस्तीफा

बेंगलुरु : कर्नाटक में अगले महीने 10 तारीख को विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस चुनाव के लिए कई दल अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं। उम्मीदवारों के नाम का एलान होने के बाद पार्टियों में भगदड़ मच गई है। कई नेता पाला बदलने में लगे हैं। कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम काफी चर्चा में है। लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

टिकट ने मिलने पर भाजपा से दिया थी इस्तीफा

गौरतलब है कि बीजेपी से टिकट ना मिलने के बाद लक्ष्मण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया थ। लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र से अपना टिकट काटे जाने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सावदी अथानी से तीन बार विधानसभा पहुंच चुके हैं।

सावदी ने की थी डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया से मुलाकत

लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस नेता शिवकुमार से उनके बेंगलुरु स्थित घर पर मुलाकात की है। सावदी ने मौजूदा विपक्ष के नेता सिद्धारमैया से भी उनके घर में मुलाकात की। गौरतलब कै कि लक्ष्मण ने अथानी विधानसभा सीट से टिकट ना मिलने पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

10 मई को होगी वोटिंग

कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |