‘निकाह’ पढ़ पाता असद उससे पहले बढ़ा गया उसका ‘फातिहा’, अपनी ही बहन से होने वाली थी शादी

नई दिल्ली। माफिया अतीक अहमद के 19 साल के बेटे का एनकाउंटर कर दिया गया। इसके साथ ही अतीक का एक खास गुर्गा शूटर मोहम्मद गुलाम की भी मौत हो गई। आपको बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक का बेटा असद अहमद और मोहम्मद गुलाम फरार थे। जिसके बाद गुरुवार को झांसी में यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने दोनों का एनकाउंटर कर दिया। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा था कि “एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी। उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन इन लोगों ने टीम पर गोलियां चलाईं और पुलिस की फायरिंग में दोनों मारे गए।”

असद का होने वाला था निकाह

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर से पहले 19 साल के असद का रिश्ता तय हो गया था। अतीक के बहन की बेटी से असद का निकाह तय किया था।

 आपको बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के साथ-साथ उसकी बहन, उसके पति अखलाक अहमद और दोनों भांजियों को भी आरोपी बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की जांच में पाया गया था कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद 5 मार्च को शूटर गुड्डू मुस्लिम अतीक की बहन के घर (मेरठ) पर पहुंचा था। उन लोगों ने रुपयों से भरा बैग देकर उसकी भगाने में मदद की थी। जिसके कारण उन लोगों को भी आरोपी माना गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |