असद अहमद की कहानी, बड़े भाइयों के जेल जाने के बाद असद ने संभाला था गैंग, महंगे फोन-घड़ियों का था शौकीन

नई दिल्ली। उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। अतीक के बेटे असद को एंनकाउंटर में मार गिराया है। वहीं असद के साथ दूसरे आरोपी गुलाम अहमद को भी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया है। जानकारी के अनुसार दोनों उमेशपाल हत्याकांड में फरार थे। एसटीएफ ने कहा कि झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

आपको बता दें कि अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद अहमद लखनऊ से पूरी गैंग ऑपरेट करता था। असद ने लखनऊ के टॉप स्कूल से इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी। उमेश पाल केस में असद द्वारा गोली चलाए जाने का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद से ही वह पुलिस के निशाने पर था। आज हम असद की पूरी कहानी बताएंगे।

असद अहमद की कहानी

असद अहमद अतीक का सबसे छोटा बेटा था। जो लखनऊ से ऑपरेट करता था। बताया जाता है कि वो पढ़ाई में काफी तेज था। कानून की पढ़ाई के लिए वह विदेश जाना चाहता था, लेकिन परिवार के आपराधिक इतिहास की वजह से उसका पासपोर्ट क्लियर नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि अतीक के छोटे बेटे असद स्कूल में ही गूंडगर्दी करता था। कुछ साल पहले स्कूल में एक प्रतियोगिता हारने पर उसने न सिर्फ जीतने वाले सहपाठियों बल्कि बीच बचाव करने वाले अध्यापकों को भी पीट दिया था। असद मारपीट करने में काफी कुख्यात था। उससे बड़ी उम्र के लड़के आपस के विवाद उसके सामने लेकर जाते तो वह मामलों को सुलझाता था।

महंगे गाड़ियां और फोन का शौकिन

असद अहमद महंगी गाड़ियों और फोन का शौकीन था। वह विदेशी घड़ियां पहनता था और मंहगे फोन रखता था। बताया जाता है कि फरार होने से पहले उसके पास एप्पल आईफोन था।

चाचा अशरफ का सबसे चहेता भतीजा था

आपको बता दें कि असद अपने चाचा का सबसे चहता भतीजा था। उनके चाचा अशरफ ने ही उसे गोली चलाना, कार रेसिंग सिखाया था। हत्याकांड के दिन सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि कार से एक युवक निकला और धड़ाधड़ गोली चलाते हुए भाग रहा था। गोली चलाते हुए युवक की पहचान असद के रूप में ही हुई थी।

बड़े भाइयों के जेल जाने के बाद असद ने संभाला गैंग

साल 2018 में अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर सुर्खियों में आया था। उस समय उमर ने लखनऊ में एक प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल का अपहरण किया था। मोहित जायसवाल का अपहरण करके उमर उसे देवरिया जेल ले गया था, उस समय अतीक अहमद इसी जेल में बंद था। अतीक के दूसरे नंबर के बेटे अली के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |