BJP नेताओं की बेटियां मुसलमान से शादी करे तो LOVE बाकि करें तो ‘जिहाद’- CM बघेल ने लव जिहाद को लेकर भाजपा पर कसा तंज

बिलासपुर : सीएम भूपेश बघेल ने लव जिहाद को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला किया। CM बघेल ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं की बेटियां मुसलमानों से शादी की है, क्या वह लव जिहाद नहीं? CM बघेल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े भाजपा नेता की बेटी कहां है, किसके साथ है ? उनकी बेटियां करें तो लव और दूसरे करें तो जिहाद, वहां भी भाजपा को आंदोलन करना चाहिए या रोकने का कोशिश करना चाहिए। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पिछले 15 साल में प्रदेश को बहुत पीछे धकेल दिया

सीएम बघेल ने बरसते हुए कहा कि भाजपा अपने बड़े-बड़े दामादों को मंत्री, सांसद बनाती है, और दूसरे के लिए दूसरा कानून ? भाजपा केवल राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है। धर्मांतरण और सांप्रदायिकता पर भाजपा चुनाव लड़ना चाह रही है।

सीएम बघेल ने बेमेतरा के बिरनपुर मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा​ कि, बिरनपुर की घटना दुखद है, लेकिन इसको लेकर भाजपा राजनीतिक रोटी सेंक रही हैं। इस मामले में भाजपा नेता भीड़ के साथ सीधे गांव पहुंच गए। यहां भाजपाइयों का साहू परिवार का दुख कम करना उद्देश्य नहीं, बल्कि राजनीतिक रोटी सेंकना था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |