सरकार का बड़ा ऐलान! फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी, इस तारीख तक उठा सकते हैं ये खास फायदा

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत फ्री में राशन लेने के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। गाजियाबाद में फ्री राशन का वितरण 13 अप्रैल 2023 से शुरू होने जा रहा है। जिले में यह वितरण 24 अप्रैल 2023 तक चलेगा। ऐसे में अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले की सरकारी राशन की दुकानों पर जाकर 13 से 24 अप्रैल तक अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतगर्त अंत्योदय राशन कार्डधारकों को हर महीने फ्री में राशन दिया जाता है।

इस तारीख तक मिलेगा फ्री राशन

गाजियाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक जिले में 13 अप्रैल यानि कल से 24 अप्रैल तक राशन कार्डधारकों को मुफ्त में राशन मिलेगा। कोविड महामारी के बाद से ही मोदी सरकार गरीब परिवारों को फ्री राशन योजना का लाभ दे रही है। पहले फ्री में राशन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिया जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने इसी साल 1 जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 81.35 करोड़ लोगों को दिसंबर 2023 तक फ्री में राशन देने का ऐलान किया था। इस योजना के तहत 5 किलो फ्री अनाज दिया जाता है।

 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गाजियाबाद में अंत्योदय योजना के अंतगर्त आने वाले राशन कार्डधारकों को 14 किलो ग्राम गेहूं और 21 किलो ग्राम चावल प्रति राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। इसके साथ ही सामान्य श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को 2 किलो ग्राम प्रति यूनिट गेहूं और 3 किलो ग्राम प्रति यूनिट चावल मिलेगा।

NFSA के तहत मिलता है मुफ्त राशन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अंत्योदय अन्न योजना परिवार और प्राथमिकता वाले घरेलू व्यक्ति दोनों को लाभ दिया जाता है। ऐसे में यूपी के गाजियाबाद में 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राशन कार्डधारक अपने कोटे का राशन जरूर लें। अगर इस अवधि के दौरान उन्होंने राशन नहीं लिया तो फिर उनको अगले महीने तक इंतजार करना पड़ेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |