अपने ही थाने में गिरफ्तार हुए दरोगा, एसपी ने दिए थे फ़ौरन हिरासत में लेने के निर्देश, जानें क्या था आरोप

यूपी के आजमगढ़ में घूसखोरी का बड़ा मामला सामने आया हैं। जिले के एसपी के निर्देश पर घूसखोरी के आरोपी दरोगा को हिरासत में ले लिया गया हैं। चौंकाने वाली बात ये हैं की दरोगा को उसी थाने में गिरफ्तार किया गया हैं जहाँ वह तैनात थे और रिश्वत मांग रहे थे। उनपर एक आवेदक से 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने का आरोप हैं।

पीड़ित की शिकायत पर आजमगढ़ के एसपी ने एक्शन लेते हुए मामले की जांच की। इसके बाद सिटी सीओ के नेतृत्व में टीम भेजकर थाना परिसर के आवास से ही दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। वो दारोगा उसी थाने में कार्यरत थे। मामला आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अमलाई गांव का है। यहां रहने वाले संतोष कुमार ने आजमगढ़ के एसपी को लिखित में शिकायत दी थी।

संतोष कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि दारोगा मोहन प्रसाद द्वारा आवेदक को छोड़ने के लिए 30000 रुपये रिश्वत की मांग की गई है। जांच में यह आरोप सही पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और कार्रवाई की जिम्मेदारी सीटी सीओ को दी गई। इसके बाद रिश्वत मांगने वाले दारोगा को उन्हीं के थाने से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए आजमगढ़ के एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि एक शख्स ने कप्तानगंज थाने में तैनात दारोगा मोहन प्रसाद पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद आरोप सही साबित हुआ। इसके बाद कप्तानगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। साक्ष्यों के आधार पर सीओ सिटी ने कप्तानगंज थाना परिसर से दारोगा मोहन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |