पटना। दिल्ली की इंडियन स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में भी बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी भरा कॉल मिला, जिसके बाद पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई।
बम निरोधक दस्ते ने पटना हवाईअड्डे पर बम की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया। पटना एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट पर बम की धमकी का कॉल आया था। सूचना के आधार पर एयरपोर्ट बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी ने कॉल को बिना डिटेल का पाया है।