TMC को लगा बड़ा झटका! पूर्व सीएम ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राज्यसभा सदस्य और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने संसद के उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फ्लेरियो गोवा में पार्टी के मामलों को लेकर लंबे समय से हाशिये पर थे। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा से इस्तीफा देने का संकेत दिया था।

टीएमसी सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी नीत पार्टी फलेरियो से तब से नाराज़ थी जब से उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय देसाई के खिलाफ फतोर्दा सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था। टीएमसी ने गोवा में काफी जोरदार तरीके से प्रचार किया था और 2021 में फलेरियो को राज्यसभा का सदस्य बनाने के लिए तत्कालीन राज्यसभा सदस्य अर्पिता घोष से इस्तीफा दिलाया था। घोष का कार्यकाल 2026 तक था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |