अतीक अहमद को एक बार फिर लाया जाएगा प्रयागराज, साबरमती जेल पहुंची पुलिस

नई दिल्ली :  माफिया अतीक अहमद को एक बार फिर प्रयागराज लाया जाएगा। यूपी पुलिस की टीम आज फिर गुजरात की साबरमती जेल पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड केस में पूछताछ के लिए प्रयागराज लेकर आएगी। इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने पहले ही कोर्ट से ‘बी वारंट’ हासिल कर लिया था। इस वारंट पर कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई थी। हालांकि, पुलिस ने एक पुराने मुकदमे में अतीक अहमद से जेल में पूछताछ कर बयान दर्ज करने के लिए भी कोर्ट से मंजूरी ली हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बी वारंट पर पुलिस अतीक को प्रयागराज लाकर उमेश पाल मर्डर केस में उसका ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड बनवाएगी। इसके बाद पुलिस अपनी कस्टडी में लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। दरअसल, यूपी पुलिस अतीक अहमद की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगने की तैयारी में है।

इधर, प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे अली समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये FIR प्रयागराज के धूमनगंज थाने में धारा 147, 148, 149, 307, 386, 286, 504, 506 और 120बी के तहत दर्ज हुई है। साबिर हुसैन ने इन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। साबिर हुसैन का आरोप है कि माफिया अतीक के बेटे अली और उसके गुर्गे उससे एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे थे और नहीं देने पर कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी।

 अतीक अहमद की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हो रही। जांच एजेंसी ईडी अतीक अहमद की दो प्रॉपर्टी को जल्द ही अटैच करने जा रही है। अवैध तरीके से अर्जित बेनामी संपत्ति बनाने के आरोप में ईडी जल्द ही PMLA एक्ट के तहत प्रॉपर्टी अटैच करेगी। ईडी फिलहाल संपत्ति का वेरिफिकेशन करवा रही है। जल्द ही कानूनी प्रक्रिया के तहत अतीक की करोड़ों की कीमत वाली दो संपत्तियों को अटैच किया जाएगा।

यूपी पुलिस प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक के बेटे असद के मददगारों को प्रयागराज लाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में पकड़े गए 3 बदमाशों को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर प्रयागराज लाने की तैयारी है। जीशान, खालिद और जावेद नाम के 3 युवकों पर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को शरण देने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन तीनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इन तीनों को प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ करेगी। साथ में फरार असद और गुलाम के लोकेशन को लेकर जानकारी जुटाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |