दलाई लामा ने बच्चे के होठों पर किया Kiss, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी, बोले-मजाकिया अंदाज में…

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि दलाई लामा ने वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांगी है। दलाई लामा ने अपने बयान में कहा कि एक वीडियो क्लिप सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें हाल में ही एक बच्चे से मुलाकात कर उससे पूछा कि क्या वह उसे गले लगा सकते हैं।

वायरल वीडियो में क्या

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा दलाई लामा के पास आता है। तिब्बती धर्मगुरु उसे गले से लगा लेते हैं और उसे होठों पर चूमते हैं। इसके बाद दलाई लामा बच्चे के सिर से अपना सिर जोड़ते हैं और फिर अपनी चीभ बाहर निकालते हैं। वह बच्चे को ‘जीभ चूसने’ को कहते हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग भड़क गए और कहने लगे कि यह कैसी पंरपरा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुनिया के सबसे प्रमुख धार्मिक नेताओं में से एक दलाई लामा अभी ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने एक नाबालिग लड़के से अपनी ‘जीभ चूसने’ को कहा, इससे साबित होता है कि हम नए अनैतिकता वाले युग में प्रवेश कर चुके हैं।

दलाई लामा ने मांगी माफी

दलाई लामा ने अपने बयान में कहा, ‘अगर उनके शब्दों से कोई आहत हुआ है, तो वह लड़के और उसके परिवार से माफी चाहते हैं, साथ ही दुनियाभर के अपने दोस्तों से भी। दलाई लामा अकसर जिन लोगों से मिलते हैं, उन्हें मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हैं, पब्लिक में भी और कैमरा के सामने भी, उन्हें घटना पर खेद है।

जीभ दिखाना तिब्बती प्रथा

दलाई लामा का बचाव करने वाले कुछ लोगों का कहना है कि जीभ दिखाना तिब्बती प्रथा है. जो किसी के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए की जाती है। तिब्बत में जीभ दिखाकर स्वागत किया जाता है, हालांकि इसमें जीभ चूसने जैसी कोई प्रथा नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |