राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा के बाद उन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले’’ बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते। शिवसेना नेता शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार अयोध्या की यात्रा की। उनके साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं भी थे। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘ शिंदे का अयोध्या दौरा। भगवान राम ने त्याग, सत्य और न्याय का मार्ग चुना। बालासाहेब ने भी उन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात किया।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने शिंदे पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘ साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले बालासाहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते।’’ शिंदे ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा एक ही है और दोनों दल अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहराएंगे। शिंदे ने अयोध्या में संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘ हमारी पार्टी की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन है। हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, समान है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। 2024 में शिवसेना-भाजपा का भगवा पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा। ’’

लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी अगले साल होने हैं। उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे के तख्तापलट ने पिछले साल शिवसेना को दो गुट में बांट दिया था और ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। शिंदे नीत शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |