मैच के दौरान अचानक स्टेडियम में आ गया प्लेन, लैंडिंग करते देख भागे खिलाड़ी, मची अफरातफरी

नई दिल्ली: इन दिनों क्रिकेट का खुमार खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रोजाना शाम होते ही क्रिकेट प्रेमी टीवी के सामने बैठ जाते हैं ताकि कोई भी मैच छूट न जाए। लेकिन इस बीच क्रिकेट के मैदान से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी चौक जाएंगे।

दरअसल न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच T20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 8 अप्रैल को क्वीनटाउन के सर जॉन डेविस ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी कर रही थी और उसकी इनिंग अभी जारी ही थी कि अचानक ही स्टेडियम में एक प्राइवेट प्लेन आ घुसा। प्लेन दरअसल लैंड कर रहा था, जिसे देखकर खिलाड़ी, दर्शक सभी हैरान थे।

क्वीनटाउन में बने स्टेडियम के सटे ही प्राइवेट प्लेनों के लैंड करने के लिए एक एयरपोर्ट बना है। लाइव मैच के दौरान खिलाड़ियों के बेहद करीब से गुजरा ये प्लेन भी वहीं लैंड कर रहा था, जिसके वीडियोज, फोटो अब वायरल हो चुके हैं।

जहां तक मुकाबले की बात है तो वो न्यूजीलैंड ने 1 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीता। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 184 रन के लक्ष्य को टिम सिफर्ट के 48 गेंदों पर ठोके 88 रन की पारी की बदौलत आसानी से अपने नाम कर लिया। तीसरा और आखिरी T20 जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड ने 2-0 से T20 सीरीज पर कब्जा कर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |