भोपाल। मध्यप्रदेश में इस समय राजनीतिक बयानेबाजी सिर चढ़कर बोल रही है। एक तरफ सीएम शिवराज और पीसीसी चीफ कमलानाथ के बीच बयानेबाजी तो दूसरी ओर कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई आपत्तिजनक बयानेबाजी। भाजपा के राष्ट्रीय महाससचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ दिन पूर्व लड़कियों के पहनावे को लेकर बयान दिया था जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भी इसका विरोध जताया था। वहीं अब आम आदमी पार्टी भी आज प्रदर्शन करेगी। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी कैलाश विजयवर्गीय का पुलता भी जलाएगी। यह प्रदर्शन राजधानी भोपाल के नेहरू नगर में होगा। वहीं विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।