उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल पर बाउंसर महिलाकर्मीऔर महिला पुलिसकर्मी आपस में भिड़ी लड़ाई का वीडियो वायरल

उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल पर बाउंसर महिलाकर्मीऔर महिला पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गई जिसके बाद देखते ही देखते यह विवाद लात-घूंसों की बौछार में बदल गया । अब प्रश्न यह उठता है कि जिन पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी उन्ही के बीच लात-घूंसे चल रहे है जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । वहीं आए दिन हो रहे इस तरह के विवाद के दौरान आयोजन समिति के सदस्य नदारद है ।
जिनके कंधों पर सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में आए लाखों भक्तो को अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी है, वही पांडाल में एक दूसरे से विवाद करते नजर आ रहे है । और यह विवाद सिर्फ मुंह जुबानी नहीं बल्कि लात घुसो से चल रहा है । जिसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे है ।


दरअसल शनिवार को कथा पांडाल मुरलीपुरा क्षेत्र से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ ।जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा की महिला बाउंसर और पुलिस विभाग की एक महिला कॉन्स्टेबल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद किस बात को लेकर हुआ । विवाद क्यों हुआ यह तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन पांडाल से शुरू हुई यह लड़ाई देखते ही देखते सड़क पर आ गई । जिसमें दोनों ही महिलाओं ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए । जानकारी लगते ही बाउंसर और कुछ पुलिसकर्मी यहां पहुंचे और विवाद कर रही दोनों महिलाओं को यहां से हटाते हुए इस लड़ाई को रोका । यह लड़ाई काफी देर तक चलती रही लेकिन इस दौरान जिनके जिम में पूरी कथा की व्यवस्था है वह आयोजन समिति के सदस्य नदारद दिखाई दिए ।

यहां याद रहे की शिव महापुराण की कथा स्थल पर वैसे तो बाउंसर और पुलिस की जिम्मेदारी श्रद्धालुओं को पंडित प्रदीप मिश्रा के सुलभ दर्शन कराने के साथ ही ऐसी व्यवस्थाएं करने से है जिससे कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के इस कथा का श्रवण कर सके लेकिन जब बाउंसर और पुलिस ही आपस में झगड़ेंगे तो यह अंदाजा साफतौर पर लगाया जा सकता है कि इस कथा मे श्रद्धालुओं को कितनी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा होगा । वह इस पूरी घटना पर शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर लगाने वाले आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौन है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |