नई दिल्ली : दिल्ली में सीएनजी के दामों में बड़ी कटौती हुई है। अडानी ग्रुप के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी के दाम घटाने का ऐलान कर दिया है। आईजीएल ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत 6 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है।
अडानी ग्रुप ने की थी कटौती
बता दें कि, इससे पहले अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने सीएनजी की कीमत को 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत को 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक घटाया था।