आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध की दिशा में कदम उठाएंगे – मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री महाराज श्री देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हुए

भोपाल : शनिवार, अप्रैल 8, 2023, 21:35 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाराज श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध की बात की। युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। साथ ही नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज देवकीनंदन ठाकुर जी के प्रवचन कार्यक्रम बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाराज जी भागवत कथा कह रहे हैं। मैं आजकल लाड़ली बहना कथा कह रहा हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से महाराज जी का स्वागत किया। इसके पूर्व महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की भूमि है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री हितानन्द शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दशहरा मैदान, तात्या टोपे नगर पहुँच कर महाराज देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन सुने और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |