उज्जैन , नागदा मंडी पुलिस ने किया के प्रकाश नगर से चोरी गई लोडिंग बोलेरो पिकअप वाहन का खुलासा

🟣 मंदसौर से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर किया पिकअप वाहन जप्त।
🟣 पिकअप वाहन की कीमत लगभग दो लाख रुपए।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा उज्जैन शहर में बढ रहे सम्पत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु एवम् आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मश्रुका जप्त करने हेतु समय समय पर शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आकाश भूरिया व नगर पुलिस अधीक्षक नागदा श्री पिंटू कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागदा श्री श्याम चंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा क्षेत्रांगत हुई चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को मय चोरी गए पिकअप वाहन समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

🟣 घटना का संक्षिप्त विवरण–
फरियादी चालक ने अपने मालिक की लोडिंग बोलेरो पिकअप गाड़ी MP13 GA 2453 को दिनांक 26.03.23 को रात्री करीबन 09.30 घर के सामने खड़ी करके लाक कर घर चला गया था।जिसके बाद चालक ने करीब 11.00 बजे देखा तो लोडिंग बोलेरो पिकअप गाडी क्र. MP3 GA 2453 नहीं दिखने पर गाड़ी मालिक को फोन पर बताया तथा आस पास गाड़ी की तलाश की गाड़ी नहीं मिली कोई अज्ञात बदमाश घर के सामने खड़ी पुरानी बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी कर ले गया है। फरियादी व मालिक की रिपोर्ट पर से थाना नागदा में अपराध क्रमांक 174/ 23 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

🟣 पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –
घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के सी.सी.टी.वी फुटेज देखने व आस पास के लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज देखते लोडिंग बोलेरो पिकअप कोटा फाटक ब्रिज नागदा तरफ जाते देखी गई बाद तकनीकी संसाधनों के आधार पर व मुखबिर की सुचना अनुसार सीतामऊ जिला मंदसौर तरफ चोरी गई लोडिंग पिकअप वाहन का पता लगा।
जिसके पश्चात एक टीम सीतामऊ जिला मंदसौर तरफ भेजी गई। पुलिस टीम की लगातार मेहनत के फलस्वरूप सीतामऊ में विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पिकअप वाहन को चुराने वाले तीनों व्यक्ति हरिपुरा फंटा के पास प्रतीक्षालय में बैठे दारू पी रहे हैं जिस पर से तत्काल पुलिस टीम हरिपुरा फंटा के पास प्रतीक्षालय पर पहुंची तीन व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखते ही भागने लगे। जिसे पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ा, पूछताछ करने पर उक्त तीनों आरोपियों ने पिक अप वाहन को चोरी कर अपने खेत के पीछे झाड़ियों में छुपाकर रखना बताया। तीनो आरोपीयो को पुलिस अभिरक्षा में लेने के पश्चात ग्राम ढिकनिया के पास झाड़ीयो से मौके पर से चोरी गई पिकअप लोडिंग वाहन विधिवत जप्त कर वापस थाना नागदा लाया गया तीनो आरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

🟣 जप्त माल मश्रुका –
▪️चोरी गई पिकअप वाहन क्रं. MP13 / GA/2453 कीमती करीब दो लाख रु (2,00,000 रू) आरोपियों से जप्त।

🏆 सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी नागदा श्री श्यामचन्द्र शर्मा, उनि होतमसिंह बघेल, प्रआर दिनेश गुर्जर, आर. ईश्वर परिहार, आर मनोहर माहरी, आर विजय मीना, आर चालक जितेन्द्र राठोर थाना नागदा तथा उनि प्रतिक यादव, प्रआर 856 राजपाल सिंह प्रआर प्रेम सिंह (साइबर सैल) की भूमिका सराहनीय रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |