कोरोना से 12वीं की छात्रा की मौत, टूर से आने के बाद पाईं गई थी संक्रमित

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में कोरोना से 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि जिले के चूराखर्क गांव की रहने वाली 16 वर्षीया रितिका खर्कवाल की तबीयत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को उसके परिजन चंपावत जिला चिकित्सालय लाए थे। उन्होंने कहा कि छात्रा में कोरोना के लक्षण देखते हुए उसकी एंटीजेन जांच की गई, जिसमें पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि रात में छात्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी जिसके बाद उसे आईसीयू के वेंटिलेटर पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को छात्रा को किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की तैयारियां हो रही थीं और इसी बीच उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि छात्रा का जीनोम अनुक्रमण व आरटीपीसीआर टेस्ट लिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर ही यह पुष्टि हो पाएगी कि उसकी मौत कोरोना से हुई है या किसी और बीमारी से।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी गई है जो अन्य लोगों की जांच के लिए नमूने लेगी। जवाहर नवोदय विद्यालय में पढने वाली छात्रा कुछ दिन पहले ही अपने घर पहुंची थी ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |