अल्लू अर्जुन को ढूंढने निकले लोगों को ‘श्रीवल्ली’ का संदेश, कहा- पुष्पा का रूल शुरू

नई दिल्ली। अभिनेता अल्लू अर्जुन के 41वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फिल्म पुष्पा द रुल का ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर को कुछ ही मिनटों में लाखों की संख्या में लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर हजारों कमेंट किए गए हैं। अब इसपर फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी रिएक्शन दिया है।

टीजर में पुष्पा की तलाश करते हुए देखा जा सकता है

टीजर में सभी को पुष्पा की तलाश करते हुए देखा जा सकता है। पुष्पा को लेकर राज्य में दंगे भी भड़क जाते हैं। वहीं, मीडियाकर्मियों के कार्यालय को भी निशाना बनाया जाता है। इसके बाद ट्रेलर में पुष्पा की एंट्री होती है। अल्लू अर्जुन की एंट्री का सीन काफी दिलचस्प है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना भी है।

jagran

रश्मिका मंदाना ने पोस्टर शेयर करट्रेलर पर रिएक्शन दिया है

अब फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘पुष्पा का रूल शुरू हुआ।’ वहीं, उन्होंने तीन फायर की इमोजी भी शेयर की है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन का बैक लुक नजर आ रहा है। वहीं, इस पर लिखा है, ‘पुष्पा कहां है? देखें वीडियो।’ अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा था, ‘पुष्पा टू द रुल बिगिंस।’ उन्होंने भी सेम पोस्टर शेयर किया था।

jagran

पुष्पा द राइज फिल्म को काफी पसंद किया गया था

गौरतलब है कि पुष्पा द राइज फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म का अगला भाग रिलीज हो रहा है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से 1 दिन पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। इस पर फैंस दिल खोलकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के कारण बढ़ी अपेक्षाएं

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के कारण फैंस की अपेक्षाएं बढ़ गई थी। अल्लू अर्जुन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी काफी पसंद की जाती है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |