जहानाबाद सदर अस्पताल में इंजेक्शन देते ही बिगड़ी 22 महिलाओं की हालत, खिड़की कूदकर भागी नर्स; हंगामा

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद के सदर अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव वार्ड में भर्ती महिलाओं की हालत एक-एक कर अचानक बिगड़ने लगी।

अपने-अपने मरीज की हालत खराब होते देख स्वजन ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देख वहां तैनात नर्स खिड़की के रास्ते भाग निकलीं।

सूचना पर आनन-फानन चिकित्सक पहुंचे और महिलाओं का इलाज शुरू कर स्थिति को संभाला। दरअसल, अस्पताल में इस समय 22 प्रसूताएं भर्ती हैं।

नवजात को जन्म देने के बाद सभी महिलाएं चिकित्सक की निगरानी में हैं। शुक्रवार को इन महिलाओं को सेफ्त्रियाक्सोन इंजेक्शन लगाया गया था, यह एंटीबायोटिक दवा है, जो जीवाणुओं की कोशिका भित्तिओं पर हमले कर उन्हें नष्ट करता है।

इंजेक्शन लगने के कुछ समय बाद ही महिलाओं की हालत बिगड़ने लगी। दवा के रिएक्शन करने की वजह से बेचैनी व पूरे शरीर में खुजली शुरू हो गई।

इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। एक साथ इतनी सारी महिलाओं की हालत बिगड़ती देख नर्स घबरा गईं। नर्स ने वहां से खिसकना लेना ही मुनासिब समझा।

सूचना पर चिकित्सक आए, जिसके बाद दूसरा इंजेक्शन सभी महिलाओं को दिया गया, जिसके बाद महिलाओं की हालत में सुधार हुआ।

एक दिन पहले भी बिगड़ी थी महिलाओं की हालत

अस्पताल उपाधीक्षक डीडी चौधरी ने बताया कि सरकारी दवा की जो नई आपूर्ति आई है, उसमें कुछ दिक्कत हो सकती है। उसकी जांच कराई जा रही है। पटना पत्राचार किया जाएगा।

दवा को तत्काल सील करते हुए उसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। नौ-दस महिलाओं में दवा रिएक्शन करने की बात सामने आई थी। अब सभी स्वस्थ हैं।

मरीजों के स्वजन ने बताया कि गुरुवार की रात भी कुछ महिलाओं की हालत इंजेक्शन देने के बाद बिगड़ी थी, इलाज के उपरांत हालत में सुधार हुआ था।

इसके बावजूद शुक्रवार को भी बिना जांच किए ही वही दवा प्रसव वार्ड में भर्ती अन्य महिलाओं को दे दी गई, जिससे एक साथ कई महिलाओं की हालत खराब हो गई।

नर्सों की लापरवाही से महिलाओं की जान पर बन आई थी। लोगों ने आरोप लगाया कि फोन करने के काफी समय बाद चिकित्सक इलाज के लिए पहुंचे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |