‘बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, राज्य रहें सतर्क’, मांडविया ने कोविड को लेकर की बैठक; 10-11 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल

नई दिल्ली। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों को सतर्क रहने, टेस्टिंग व जिनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने, अस्पतालों और दवाओं का स्टॉक तैयार रखने का निर्देश दिया है। राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में आठ और नौ अप्रैल को सभी जिलों में कोरोना की तैयारियों की समीक्षा और 10 और 11 अप्रैल को कोरोना अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया गया।

10-11 अप्रैल को अस्पतालों में मॉक ड्रिल

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को मॉक ड्रिल में हिस्सा लेने का आग्रह किया। मनसुख मांडविया ने कहा कि पिछले तीन हफ्ते में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दो हफ्ते पहले 17 मार्च तक एक हफ्ते में औसतन प्रतिदिन कोरोना के 571 संक्रमित आ रहे थे, वहीं सात अप्रैल तक एक हफ्ते में औसतन 4188 संक्रमित आ रहे हैं।

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

इसी तरह से इस दौरान पोजेटिविटी दर एक फीसद से कम से बढ़कर औसतन 3.02 फीसद तक पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में 10 या इससे अधिक जिलों में पोजेटिविटी दर 10 फीसद से ऊपर पहुंच गई है, जबकि कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में पांच से अधिक जिले में पोजेटिविटी दर पांच फीसद से ऊपर पहुंच गई है। कोरोना के ताजा संक्रमण के लिए एसबीबी.1.16 वैरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

कोरोना केस में इजाफा

मनसुख मांडविया ने कहा कि फरवरी में आ रहे कुल कोरोना के मामलों में 21.6 फीसद इस वैरिएंट के थे, लेकिन अब कुल मामलों में इस वैरिएंट का प्रतिशत 35.8 फीसद पहुंच गया है, लेकिन सबसे राहत की बात है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। इसकी वजह भारत में होने वाला सफल टीकाकरण अभियान को माना जा रहा है।

देश में 90 प्रतिशत आबादी को लगे हैं टीके के दोनों डोज

उनके अनुसार, देश में 90 फीसद योग्य आबादी को कोरोना टीका का दोनों डोज लगाया जा चुका है, लेकिन अभी सतर्कता डोज लेने वालों की संख्या काफी कम है। उन्होंने इसे बढ़ाने की जरूरत बताई। मनसुख मांडविया ने राज्यों से कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों और नए वैरिएंट के बावजूद टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट, वैक्सीनेशन और कोरोना उचित व्यवहार का पुराना फार्मूला इसे रोकने में आज भी सबसे मुफीद उपाय है।

राज्यों से टेस्ट सुनिश्चित करने की अपील

उन्होंने राज्यों को सर्दी-जुकाम के सभी मरीजों को कोरोना टेस्ट सुनिश्चित करने और कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट की पहचान कर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त सचिव भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |