मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले ग्राम रोजगार सहायक राज्य शासन द्वारा कार्य समस्याओं का परीक्षण कर उठाए जाएंगे कदम

भोपाल :
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम रोजगार सहायकों की कार्य समस्याओं का परीक्षण कर उनके हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इन्हें मिल रहे मानदेय में वृद्धि के लिए विचारोपरांत ऐसा निर्णय लिया जाएगा, जिससे इनकी जीवन नैया आसानी से चले।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज समत्व भवन के सभाकक्ष में नरसिंहपुर जिले से संकल्प यात्रा कर राजधानी पहुँचे ग्राम रोजगार सहायकों (जीआरएस) को संबोधित कर रहे थे। विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सहायकों ने बताया कि वे मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने के लिए पंक्तिबद्ध होकर शालीनतापूर्वक न सिर्फ पैदल चलकर आए हैं, बल्कि प्रदेश में संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्य करने के‍लिए योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी देने वाली तख्तियाँ भी साथ लेकर चले। इसके लिए उन्होंने विधिवत अवकाश भी लिया है। रोजगार सहायकों का उद्देश्य मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर लागू उपयोगी जनहितकारी योजनाओं और राज्य शासन के अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की बात आमजन तक पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरे संज्ञान में जब यह बात आयी कि नरसिंहपुर जिले से रोजगार सहायक पदयात्रा करते हुए भोपाल पहुँच रहे हैं, तो सहर्ष भेंट और चर्चा के लिए समय निर्धारित किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें रोजगार सहायकों द्वारा अपनी समस्या के समाधान के लिए अपनाया गया यह शालीन तरीका पंसद भी आया। यह अद्भुत तरीका प्रभावित करता है। सिर्फ मांगें सामने रखने वाले अन्य लोगों के लिए भी यह प्रेरक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोजगार सहायकों के साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा की और समूह चित्र खिंचवाया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |