उज्जैन,जेल गबन कांड में कई खुलासे, नगदी,जेवर एवं चल–अचल संपत्ति कीमती करीब तीन करोड़ रुपये की बरामदग हुए

उज्जैन
पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा ,आतिरिक्त पुलिस अधिक्षक यातायात डॉ इंद्रजीत बाकलवार,नगर पुलिस अधिक्षक श्री अनिल मौर्य द्वारा आज दिनांक 07.04.23 को जेल गबन कांड के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम में ब्रिफिंग कर प्रकरण के संबंध में अन्य जानकारियां संक्षिप्त में दी गई।

⭕ घटना का संक्षिप्त विवरण –
थाना भैरवगढ जिला उज्जैन मे दिनांक 11.03.2023 को जिला कोषालय उज्जैन के सहायक जिला कोषालय अधिकारी द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र एवं दस्तावेज प्रस्तुत किये गये जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2023 धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

⭕पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अनुसंधान दल गठित किया गया। जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना के दौरान कोषालय उज्जैन एवं भैरवगढ जेल से प्राप्त कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर प्रकरण में आये साक्ष्य के आधार पर धारा 409, 467,468,471,34,120 बी भादवि का इजाफा किया गया।
विवेचना में आये तथ्यो के आधार पर जेल प्रहरी द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार किये गये एवं जेल अधीक्षक द्वारा इनका सत्यापन कर स्वीकारोक्ति दी गई।
विवेचना के दौरान जेल अधीक्षक के अतिरिक्त अन्य आठ आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।आरोपियों से पुछताछ में प्राप्त तथ्य के अनुसार भैरवगढ़ जेल के 67 कर्मचारियो के डीपीएफ/ जीपीएफ/वेतन/ एडवांस/ एमपीटीसी के मदो से करीब 15 करोड़ रुपये की राशि ट्रेजरी उज्जैन से अवैध रुप से आहरित कर प्राप्त की गई और अलग अलग आरोपियो द्वारा इसका उपयोग किया गया।
प्रकरण की विवेचना मे जेल अधीक्षक एवं अन्य दो आरोपीयो की भूमिका सबसे संदिग्ध मानी गई एवं प्रथम आरोपी द्वारा निकाला गया पैसा आनलाईन सटोरियो पर खर्च किया गया जिसके कारण कई संदिग्ध लोग घर परिवार छोडकर भाग गये जिनकी तलाश जारी है।

▪️प्रकरण मे अब तक कुल नगद, जेवर, एवं चल अचल संपत्ति कीमती करीब तीन करोड़ रुपये की बरामदगी की जा चुकी है। एवं प्रकरण मे लगातार विवेचना की जा रही है एवं संदिग्धो से पुछताछ की जाकर प्रत्येक दोषी की धरपकड़ एवं तलाशी की जा रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |