मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, इस जिले के कलेक्टर ने सार्वजनिक जगहों के लिए जारी किया आदेश

 देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र शासित पुडुचेरी में समुद्र तटों, पार्कों और अन्य सभा स्थलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। शुक्रवार को एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, जिला कलेक्टर ई वल्लवन ने कहा कि हाल के दिनों में ओमिक्रॉन के एक पुनः प्रसार के कारण देश में कोविड -19 मामलों में वृद्धि हुई है। जिला कलेक्टर ने कहा, “पुडुचेरी में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।”

बता दें की महाराष्ट्र और दिल्ली सहित देश भर के कई राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों से कोविड -19 मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस बैठक में उन्होंने भी जरूरत पड़ने पर पाबंदी लगाए जाने की बात कही हैं। आने वाले दिनों में दो दिवसीय मॉकड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |