सासाराम में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने 28 मस्जिदों के बाहर तैनात की पुलिस फोर्स

सासाराम (रोहतास)। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी को मौके पर हुई हिंसा के बाद से प्रशासन अलर्ट है। यही वजह है कि सासाराम में जुमे के मौके पर यानी शुक्रवार 7 अप्रैल को देखते हुए 28 मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय और आसपास के इलाके में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती जा रही है। सातवें दिन कहीं से किसी प्रकार की कोई घटना की सूचना नहीं रही।

उपद्रवी व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी 102 चिह्नित स्थानों पर पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

शुक्रवार को रमजान में रोजा रखे जाने के बीच तीसरा जुमा होने को लेकर विशेष नमाज अदा की जानी है। ऐसे में अधिकारियों को माहौल पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

जिन स्थानों पर दंडाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, उसमें जिले के महत्वपूर्ण धार्मिकस्थल प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब तक 55 लोगों की गिरफ्तारी हुई है तथा नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रभावित इलाकों में वरीय दंडाधिकारियों के नेतृत्व में गश्त की जा रही है। जिला कंट्रोल रूम पूर्ववत कार्यरत है।

जुमे की नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 28 महत्वूर्ण मस्जिदों के आस-पास अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ व सीओ को 12 बजे से 2 बजे के बीच सतत भ्रमणकर स्थिति पर निगरानी रखने तथा सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने कहा कि लोग किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से अब तक गिरफ्तारियों की संख्या 55 हो गई है, जबकि नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अब तक चार प्राथमिकी की गई हैं। चिह्नित 102 स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बताया कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |