सरकारी स्कूल के शिक्षक की चाकू मारकर हत्या, खुलेआम बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

कोटा : राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक की कुछ अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को उस समय चाकू मारकर हत्या कर दी जब वह अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना झालरापाटन कस्बे के पास अपराह्न करीब एक बजे हुई। शिक्षक की पहचान झालावाड़ के तिलक नगर के रहने वाले शिवचरण सैन ‘शिव’ के रूप में की गयी है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बृजमोहन मीणा ने कहा कि शिवचरण सैन (54) जब स्कूल से अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें एक सुनसान सड़क पर रोका और उन पर चाकुओं से हमला कर दिया।

डीएसपी मीणा ने बताया कि सैन के सीने और पेट में करीब आठ घाव थे और वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हाडौती भाषा के लोकप्रिय स्थानीय कवि शिवचरण सैन झालरापाटन के गिरधरपुरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी के शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |