PM मोदी के दौरे से पहले आधी रात को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पुलिस ने घर से उठाया, जानें पूरा मामला

हैदराबाद। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार को यदाद्री भुवनगिरी जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस थाने में हिरासत में लिए जाने के बाद अब पुलिस द्वारा दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तेलंगाना यात्रा से पहले पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) को मंगलवार आधी रात को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने हाथ पकड़कर बंदी संजय को घसीटा। वहीं, समर्थक उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे। कुछ देर चली खींचतान के बाद पुलिस अधिकारी बंदी संजय को गाड़ी में बिठाने में कामयाब रहे और उन्हें थाना ले गए।

बंदी संजय को करीमनगर स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। उन्हें नलगौंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बंदी संजय के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर भाजपा के राज्य महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा कि बंदी संजय को पुलिस ने आधी रात को हिरासत में लिया। उन्हें उनके घर से अवैध रूप से पकड़ा गया है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा

प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा, “पुलिस अधिकारियों को सुबह कोई कानूनी प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए थी। बंदी संजय कहां जाएंगे? यह तेलंगाना में पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के अलावा और कुछ नहीं है। बंदी संजय की नजरबंदी के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध शुरू किया जाएगा। एक सांसद के खिलाफ आधी रात को ऐसी कार्रवाई करने की क्या जरूरत थी। अपराध और केस क्या है? वे इसके बारे में हमें कुछ नहीं कह रहे हैं। उन्हें क्यों भोंगिर ले जाया जा रहा है? हम प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केसीआर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसके चलते ऐसी कार्रवाई की जा रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।”

8 अप्रैल को पीएम मोदी की तेलंगाना यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को तेलंगाना की यात्रा करने वाले हैं। वह सिकंदराबाद – तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |