अहमदनगर में 2 गुटों में हिंसक झड़प, गाड़ियों पर पथराव…छावनी में तब्दील पूरा इलाका

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया। उन्होंने बताया कि अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में दंगे संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे समूह के एक युवक को एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर पीटा, जिसके बाद दोनों समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई।” उन्होंने कहा कि झड़प के दौरन एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी गई और एक चौपहिया वाहन समेत दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया।” अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान पथराव भी हुआ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान चार लोग घायल हो गए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सोशल मीडिया मंच पर एक ‘स्टेटस’ को लेकर दोनों समूहों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का आग्रह भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मऊगंज में भाजपा नेता के घर में घुसा तेंदुआ, मच गया हड़कंप     |     ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक में मारी टक्कर, सास और बहू की दर्दनाक मौत     |     उमरिया में जंगल में मिली युवक और युवती की लाश, फैली सनसनी..     |     मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटा, पहिए के नीचे दवा युवक, दर्दनाक मौत     |     मरे हुए लोगों को बार-बार काट रहा सांप! फिर हो रहा मुआवजे का खेल, अधिकारियों की जेब में 11 करोड़     |     लोकमाता देवी अहिल्याबाई के आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप बनेगा विकसित मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव     |     23 साल की दुल्हन ने 25 बार की शादी, सुहागरात पर ऐसे कर जाती थी कांड, फिर एक दिन…     |     ‘भाई अपने पैसों को संभाल कर रखो’ मजदूर को ऐसा सलाह देता रहा बदमाश, तभी मारा झपट्टा…पैसे लेकर फरार     |     ऊंची जाति की गर्लफ्रेंड-छोटी कास्ट का बॉयफ्रेंड…लड़की के पिता-भाई ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी लड़के की हत्या     |     ग्वालियर: ‘इच्छा मृत्यु चाहिए सर…’ गले में तख्तियां डालकर परिवार पहुंचा कलेक्ट्रेट ऑफिस, अफसरों से की ये मांग; सुनाई जुल्मों सितम की कहानी     |