नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुग्राम के पास रजोकरी में बुधवार को अजमेर से 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस पलट गई। दिल्ली एयरपोर्ट के पास रजोकरी फ्लाईओवर के पास हुई इस घटना में एक महिला और एक बच्चे समेत दो यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे हुई।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :