Indore चौइथराम स्कूल, परसरामपुरीया स्कूल व नेहरू नगर में स्थित कुऐं-बावडी को किया अतिक्रमण से मुक्त

इंदौर 04 अप्रैल 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शहर में निगम रिकॉर्ड अनुसार 629 जल स्त्रोत की सूची का संबंधित क्षेत्र के भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक के माध्यम से मौका मुआयना व सर्वे कर जल स्त्रोत पर किये गये निर्माण व अतिक्रमण को निगम द्वारा शहर हित व जनसुरक्षा व जनहित में हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

इसी क्रम में झोन क्रमांक – 02 स्थित परसराम पुरिया स्कूल में कुए पर स्लेब डालकर निर्माण किया गया। निगम द्वारा निर्मित स्लेब को हटाने का कार्य किया गया तथा संस्था को उस पर जाली एवं पर्याप्त ऊंचाई की मुडेर बनाने एवं अन्य सुरक्षा संबंधी उपाय अपनाने के निर्देश दिये गये ।

झोन क्रमांक – 06 अंतर्गत नेहरू नगर गली नंबर-08 में स्थित कुए पर निर्मित स्लेब को हटाया गया तथा स्थल पर सुरक्षा हेतु जाली मुडेर बनाकर सुरक्षीत किया जावेगा ।

झोन क्रमांक 13 स्थित चोईथराम स्कूल के भवन में जाने वाले पेसेज (चोक) में निर्मित कुए (08 मीटर डायमीटर का ) पर स्लेब डालकर आवागमन हेतु पक्का किया गया था। उसे ओपन कराकर जाली लगाने पर्याप्त उँचाई की मुडेर बनाने एवं अन्य सुरक्षा संबंधी उपाय अपनाने के निर्देश दिये गये ।

कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी श्री अनूप गोयल, श्री पीएस कुशवाह, श्री विवेश जैन, भवन निरीक्षक श्री दीपक गरगटे, श्री तन्मयसिंह, रिमूव्हल विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |