शाजापुर,,चार्ज लेने के बाद से जिले के एसपी यशपालसिंह राजपूत का ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा जारी है। इसी क्रम में वे मक्सी थाने के ग्राम झोंकर के भ्रमण पर रहे। उन्होंने पैदल घुम कर यहां निकलने वाले जुलूस के रूट देखें । मोहल्लो में जाकर नागरिकों से चर्चा कर किस तरह से त्योहार मनाए जाते है। क्या रूप रेखा रहती है। के बारे में जानकारी ली। इस दौरान टी आई गोपाल सिंह चौहान, एसआई दीपेश व्यास, सूचना संकलन आरक्षक शेखर जाट , जगदीश मेजर आदि मौजूद रहे ।
एसपी ने नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए,कोई समस्या हो तो तुरंत पुलिस को बताए। पुलिस हमेशा आपके साथ है। एसपी ने नगर सुरक्षा समिति सदस्यों से चर्चा भी की। उन्होंने थाने के पुलिस अधिकारियों से कहा कानून व्यवस्था मजबूती के साथ संचालित हो, लगतार पुलिस भ्रमण करें, कोई शिकायत पेंडिंग न रहे। थाने पर आने आने वाले फरियादियों की समस्या का उचित समाधान किया जाए।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :