देवास में पुलिस ने जुआ खेलते कई को पकड़ा, बड़ी रकम हुई जब्त

देवास जिले के भवरासा थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे से आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में लिया है पकड़ाई जुआरियों के पास से 55,400 रुपए बरामद किए है और जुआ खेलने की ताश पत्ती की गड्डी भी जप्त की है ,
दरसल देवास जिले के थाना भौरासा के उपनिरीक्षक आज इलाका भ्रमण निकले थे भ्रमण करते हुए सिखेडी नाका कजर डेरा पहुंचे जहां पर मुखबीर द्वारा सूचना मिली की कुछ लोग लालसिंह दरबार के खेत पर बने मकान के पीछे रूपये पैसो से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। उपरोक सूचना पर विश्वास कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पहुंचे जहां लालसिंह दरबार के खेत पर बने मकान के पीछे कुछ लोग दिखाई दिये। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें घेरा बंदी कर पकड़ा गया व नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम रोशन तिलकर पिता रमेश तिलकर जाति बैरवा उम्र 30 साल निवासी किशन पुरा उज्जैन, गोपाल पिता मुकुट सिंह गुर्जर उम्र 42 साल निवासी बालगढ देवास, नाशीर पिता अखतर शेख जाति मुस्लिम उम्र 42 साल निवासी नागदा देवास, सेठी पिता लालसिंह ठाकुर जाति राजपूत उम्र 35 साल निवासी भौरासा, भगत पिता सत्यनारायण चौधरी जाति गारी उम्र 49 साल निवासी भौरासा , सुनिल पिता बदीलाल भावसार उम्र 46 साल निवासी गोपाल मंदिर के पास उज्जैन के रहने वाले बताये गए । उपरोक्त व्यक्तियो से जुआ खेलने के लायसेंस का पूछने पर नही होना बताया। उपरोक्त आरोपीयो का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का दण्डनीय पाये जाने से मौके पर फड़ से नगदी 55,400/-रूपये व 27 ताश के पत्ते एव आरोपी रोशन तिलकर के हाथ से नगदी 1650/- रूपये व तीन ताश के पत्ते आरोपी गोपाल गुर्जर के हाथ से नगदी 1100/- रूपये व पांच ताश के पत्ते, आरोपी नाशीर शेख के हाथ से नगदी 900/-रूपये व सात ताश के पत्ते, आरोपी सेठी राजपूत के हाथ से नगदी 1050/- रूपये व चार ताश के पत्ते आरोपी भगत चौधरी के हाथ से नगदी 1700/-रूपये व दो ताश के पत्ते, आरोपी सुनिल भावसार के हाथ से नगदी 800/-रूपये एव पाव के नीचे से 1100/-रूपये व चार ताश के पत्ते जप्त किए गए,,

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |