मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म तीव्र गति से भरे जाएं – कलेक्टर श्री वानखेडे अधिकारी फील्ड में रहकर कार्य पूरा करवाएं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

आगर-मालवा 30 मार्च। जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म तीव्र गति से भरवाएं, कोई भी महिला समग्र आईडी व समग्र ईकेवाईसी नहीं होने से फार्म भरने से वंचित नहीं रहे, सभी अधिकारी कल से फील्ड में रहकर फार्म भरवाने का कार्य पूरा करवाएं, यह निर्देश कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान पंचायतवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि योजना में फार्म भरे जाने हेतु सभी पंचायतें प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य पूर्ण करे। जिन महिलाओ के डीबीटी बैंक खाते नहीं है उनके पोस्ट आफिस में डीबीटी खाता खुलवाए, समग्र आई डी नहीं है तो बनवाये, समग्र, आधार में कोई त्रुटि हो तो सुधार करवाये। उन्होंने निर्देश दिए कि समग्र केवाईसी एप्रूवल के लिए पेण्डिग हो तो सीईओ जनपद, सीएमओ से एप्रूवल करवाये। कलेक्टर ने कहां की शिविर में योजना के फार्म भरने आई महिलाओं को सुरजना के पौधे भेंट किए जाए तथा उन्हें घर आंगन में लगाने की समझाइश भी दी जाए।
कलेक्टर ने स्वरोजगार योजना से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिला है या नहीं जानकारी ले। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्व सहायता समूह बैंक लिंकेज संत रविदास योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्यपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि गांव में विजिट के दौरान फसल नुकसानी की जानकारी भी ले। साथ ही स्कूलों का निरीक्षण कर खेल सामग्री, मध्यान्ह भोजन की जानकारी भी ली जाए।
कलेक्टर ने ई- उपार्जन की समीक्षा करते हुए उपार्जन से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था खरीदी केंद्र पर रखी जाए, ताकि किसान अपनी उपज का विक्रय सुगमता से केंद्रों पर कर सके।
कलेक्टर ने रोड से संबंधित विभागों को अपनी सड़कों का निरीक्षण कर दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए, उन्होंने निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात संकेतक लगवाए जाए, जहां रैलिग की आवश्यकता हो वहां रैलिग लगवाये। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख बजट सत्र के बजट का उपयोग कर ले, कोई भी बजट सेरेन्डर नहीं करे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएस राणदा व सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना
#LadliBehnaYojanaMP
#LadliBehna
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#mp_wcdmp
#GADdeptmp
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |