ग्राहकों के यूपीआई ट्रांजेक्शन पहले की तरह फ्री: एनपीसीआई

एजेंसी | नई दिल्ली।
अप्रैल की पहली तारीख से लागू बदलावों के बावजूद यूपीआई के जरिए किसी एक बैंक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बुधवार को इसके बारे में स्थिति स्पष्ट की। एजेंसी ने कहा कि विक्रेता के ‘पूर्व भुगतान साधन (पीपीआई) के जरिए लेनदेन पर इंटरचेंज शुल्क लगेगा। लेकिन, ये शुल्क ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा।’
दरअसल, एनपीसीआई ने पीपीआई वॉलेट को इंटरचेंज यूपीआई नेटवर्क का हिस्सा बनाने की मंजूरी दे दी है। पीपीआई के जरिए 2,000 रुपए से ज्यादा के यू पीआई लेनदेन पर 1.1% शुल्क ा लगाया जाएगा। एनपीसीआई ने अपने बयान में कहा, इंटरचेंज शुल्क सिर्फ पीपीआई मर्चेंट लेनदेन पर लगेगा।’ पीपीआई के यूपीआई से जुड़ने के बाद ग्राहकों के पास कोई भी बैंक खाता इस्तेमाल करने का विकल्प होगा। बैंक खाते से बैंक खाते में लेनदेन ग्राहकों और विक्रेताओं, दोनों के लिए फ्री होगा।
आपको बता दें सोशल मीडिया पर यह जानकारी दो दिन से खूब वायरल हो रही थी और इस को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन अब जानकारी सामने आने के बाद लोगों को राहत मिलेगी सोशल मीडिया पर जो मैसेज चल रहा था वह भी पढ़ें जोकि अब कोई काम का नहीं👇👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |