Ujjain होमगार्ड जवानों की सामान्य परेड लेकर उनके द्वारा किये गये प्रशंसनीय कार्यों के लिये बधाई दी

उज्जैन 28 मार्च। होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री संतोष कुमार जाट द्वारा होमगार्ड के लगभग 175 होमगार्ड के जवानों की सामान्य परेड लेकर उनके द्वारा किये गये समय-समय पर्वों पर प्रशंसनीय कार्यों के लिये बधाई दी। इसमें यातायात प्लाटून व महिला प्लाटून सहित कुल आठ प्लाटूंस ने हिस्सा लिया। परेड की कमान प्लाटून कमांडर श्री देवीसिंह परते द्वारा संभाली गई।

पिछले दिनों बीमारी, तनाव या हृदय सम्बन्धी रोगों के कारण सैनिकों की आकस्मिक मृत्यु की घटनाओं का उल्लेख करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने तनावमुक्त रहकर, स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते हुए, खुशनुमा माहौल में किस प्रकार ड्यूटी की जाती है, इस सम्बन्ध में उपस्थित जवानों को समझाईश दी। इस अवसर पर पोस्ट आफिस के अधिकारियों ने होमगार्ड सैनिकों को अपनी आय का कुछ अंश का सुरक्षित निवेश करने के लिये योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर श्रीमती रूबी यादव, श्री दिलीप बामनिया, सुश्री हेमलता पाटीदार, सुश्री गायत्री वर्मा, श्री बीएल सारेल,, श्री भारत सिंह हारी एवं कार्यालय के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |     बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |