Agar Malwa अब तक जो किया सो किया, अब नई शुरुआत करेंगे अल्पविराम कार्यशाला आयोजित

आगर मालवा, 25 मार्च।अब तक जो किया सो किया, अब नई शुरुआत करेंगे, ये अनुभव उन प्रतिभागी आनंदकों का था जो राज्य आनन्द संस्थान, आनंद विभाग की विकास खण्ड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में जिला पंचायत में उपस्थित हुए। साथ ही सार्थक जीवन वही जो मानवीय मूल्यों के साथ व्यतीत करने किया जाए, जो बोल नहीं सकते ऐसे प्राणियों की सेवा उपचार, प्रकृति का सानिध्य ही आनंद। इस प्रकार के अनुभव आनंदकों ने कार्यशाला में सुनाए जब उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स मनीष परमार, कैलाश भावसार और ईश्वर शर्मा के द्वारा आनंद की ओर , जीवन का लेखा जोखा, रिश्ते आदि बिंदुओं पर प्रश्नों के शांत समय में स्वयं से मुलाकात के दौरान उत्तर स्वयं ही तलाशे। फ्रीडम ग्लास में स्वयं के अंदर की बुराइयों को देखने और मन के दर्पण को निर्मल, स्वच्छ करने की सुदिशा मिली।
कार्यशाला का शुभारंभ आनंद विभाग जिला सचिव ओपी विजयवर्गीय और आदिम जाति कल्याण के कृष्णपाल सिंह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि अल्पविराम के माध्यम से तनाव प्रबंधन करके अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में आनंद के साथ कार्य कर स्वयं और अपने संपर्क में आये लोगों को आनंदित कर सकते हैं , ये आज की कार्यशाला में सभी प्रतिभागी लेकर जायेंगे।संस्थान द्वारा विशेष अभियान अंतर्गत आयोजित 5 कार्यशालाओं का आज समापन था। जिसमें बीएमओ डॉ. राजीव बरसेना ने आनंदकों का उत्साहवर्धन किया और आनंद विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमकी सराहना की।
जिला कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े के निर्देशन, एडीएम और जिला आनंद विभाग नोडल रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन और जिला सचिव श्री ओपी विजयवर्गीय के समन्वय में जिले मे 5 कार्यशालाएँ आयोजित की गई । जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री डी एस रणदा, जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समंदर सिंह मालवीय, जन अभियान परिषद के प्रेम सिंह चौहान, महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से विभागों के कर्मचारी सम्मिलित हुए। स्टेनो सूरज यादव, ओपरेटर रामपाल सिंह और सेवक कमल जुगल किशोर का विशेष सहयोग रहा। सभी के प्रति जिला आनंदम् द्वारा कृतज्ञता ज्ञापित की गई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#CommissionerUJN

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |