मक्सी,
मक्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर चलते वाहनों से ट्रक कटिंग के मामले में फिर से खबरें आना शुरू हुई है जिसके अंतर्गत पुणे से गुड़गांव की तरफ श्रीजी लेकर जा रहे चलते कंटेनर से 8 फ्री चोरी होने का मामला सामने आया है इस मामले में पुलिस सकरी भी हुई और लुटेरों की गैंग में से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ भी की जा रही है।
मक्सी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि
फरियादी दर्शन सिंह पिता बलवंत सिंह चौहान निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा के कंटेनर से रेफ्रिजरेटर दो बड़े और 6 छोटे चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके तहत धारा 379 अपराध क्रमांक 132 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है । घटनास्थल मक्सी थाना क्षेत्र बाईपास रोड बताया जा रहा है । फरियादी ने थाने पर आकर बताया कि महाराष्ट्र पुणे से 21 मार्च को हायर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे से हायर कंपनी के फ्रिज लेकर गुड़गांव लेकर हरियाणा जा रहा था 23 मार्च की रात में करीब 3:00 से 4:00 के बीच मक्सी बायपास रोड पर अज्ञात बदमाश ने चलते कंटेनर में ताला तोड़कर रखे फ्री चोरी कर ली है पीछे से आई कार ने हमें बताया हमने गाड़ी रोककर चेक किया तो दो बड़े और 6 छोटे कुल 8 फ्रिज कम मिले हैं।
हम सबसे पहले रिपोर्ट करवाने के लिए लालघाटी थाने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि हमारे थाना क्षेत्र का मामला नहीं है मक्सी जाओ फिर हमने मक्सी आकर मामला पुलिस को बताया इस मामले में थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने कहा है कि लुटेरों की गैंग में से पुलिस ने घेराबंदी की जिनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :